होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

दहेज प्रताड़ना मामले में वांछित वारंटी गिरफ्तार, दुद्धी पुलिस की कार्रवाई.

पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध धारा 323, 504, 506, 498ए भारतीय दंड संहिता तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करते हुए अभियुक्त को 20 जुलाई 2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

sonbhadra

4:00 PM, Jul 20, 2026

Share:

Edited By: Ashish Gupta , Reported By: Jitendra Chandravanshi

दहेज प्रताड़ना मामले में वांछित वारंटी गिरफ्तार, दुद्धी पुलिस की कार्रवाई.
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना दुद्धी पुलिस ने दहेज प्रताड़ना से जुड़े एक मामले में वांछित वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक दुद्धी के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान थाना दुद्धी पुलिस ने मु.नं. 2786/2023 से संबंधित वारंटी अभियुक्त शिवप्रसाद पुत्र राघव को उसके घर से गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध धारा 323, 504, 506, 498ए भारतीय दंड संहिता तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करते हुए अभियुक्त को 20 जुलाई 2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

Image

विज्ञापन

गिरफ्तार अभियुक्त

  • नाम: शिवप्रसाद पुत्र राघव
  • निवासी: नवजीवन, थाना विन्ध्यनगर, जिला सिंगरौली, मध्य प्रदेश

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

विज्ञापन

  • उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह, थाना दुद्धी
  • हेड कांस्टेबल राजेश कुमार सिंह, थाना दुद्धी
  • महिला आरक्षी सुमन सरोज, थाना दुद्धी

पुलिस विभाग ने बताया कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी है तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions