होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

48 घंटे के भीतर दुद्धी पुलिस ने किया हत्या का खुलासा, अवैध संबंध के शक में युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

48 घंटे के भीतर दुद्धी पुलिस ने किया हत्या का खुलासा, अवैध संबंध के शक में युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

8:16 PM, Jun 11, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh/Jitendra Kumar chandrwanshi

48 घंटे के भीतर दुद्धी पुलिस ने किया हत्या का खुलासा, अवैध संबंध के शक में युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


दुद्धी, सोनभद्र। थाना दुद्धी क्षेत्र के महुअरिया गांव निवासी समा सिंह गोड़ की हत्या के मामले का पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर सफल अनावरण करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू एवं मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।पुलिस के अनुसार 9 जून 2026 को जय सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी महुअरिया, थाना दुद्धी द्वारा अपने भाई समा सिंह गोड़ की हत्या के संबंध में थाना दुद्धी पर मुकदमा अपराध संख्या 169/2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा ने शीघ्र खुलासे एवं आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे।पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्यों एवं गहन विवेचना के आधार पर पुलिस ने हत्या की घटना का खुलासा करते हुए आरोपी राजेन्द्र विश्वकर्मा को 11 जून 2026 को बघाडू-भीसूर मार्ग स्थित प्रथम पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे अपनी पत्नी और मृतक समा सिंह गोड़ के बीच अवैध संबंध होने का शक था। वह कई बार मृतक को अपनी पत्नी से दूर रहने की चेतावनी दे चुका था, लेकिन उसकी बात नहीं मानी गई। इसी बात को लेकर वह मानसिक रूप से परेशान और आक्रोशित था।आरोपी ने बताया कि 9 जून को उसने योजनाबद्ध तरीके से मृतक को फोन कर लीलासी बुलाया। वहां दोनों ने शराब खरीदी और ग्राम मुरता स्थित खेमा नदी पुलिया के नीचे बैठकर शराब पी। इसी दौरान आरोपी ने अपने पास रखे चाकू तथा मौके पर पड़े पत्थर से हमला कर समा सिंह गोड़ की हत्या कर दी।पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू एवं मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया गया।हत्या का खुलासा करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल भागीचन्द्र, हेड कांस्टेबल महताब अहमद एवं हेड कांस्टेबल खालिद खान शामिल रहे।पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। :::

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions