जमीन विवाद में महिला ने लगाया घर में घुसकर मारपीट, लज्जा भंग और लूट का आरोप
सोनभद्र। थाना अनपरा क्षेत्र के डिबुलगंज में जमीन और दुकान को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। एक महिला ने पुलिस अधीक्षक सोनभद्र को प्रार्थना-पत्र देकर कुछ लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने, धमकी देने, कपड़े फाड़ने तथा मंगलसूत्र व दुकान से सामान लूटने का आरोप लगाया है। महिला ने मामले में कार्रवाई के साथ अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है।
7:59 PM, Sep 18, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

एसपी सोनभद्र से शिकायत कर आरोपियों व अनपरा थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग
अनपरा, सोनभद्र। थाना अनपरा क्षेत्र के डिबुलगंज में जमीन और दुकान को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। एक महिला ने पुलिस अधीक्षक सोनभद्र को प्रार्थना-पत्र देकर कुछ लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने, धमकी देने, कपड़े फाड़ने तथा मंगलसूत्र व दुकान से सामान लूटने का आरोप लगाया है। महिला ने मामले में कार्रवाई के साथ अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है।प्रार्थिनी सुधा देवी, निवासी डिबुलगंज वार्ड-08, के अनुसार उनके पति आर्मी में हैं और वह अपने दो छोटे बच्चों के साथ रहती हैं। बच्चों की देखभाल के लिए उन्होंने अपने बड़े भाई रामानंद सहनी को बुलाया था तथा जमीन पर दुकान संचालित की जा रही थी। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले चन्द्रभान मौर्या द्वारा दुकान को लेकर विवाद किया जाता था और कथित तौर पर गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकियां दी जाती थीं।शिकायत के मुताबिक 12 सितंबर को दुकान को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद महिला ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। महिला का आरोप है कि 14 सितंबर को ऋतुराज मौर्या और चन्द्रभान मौर्या द्वारा कुछ लोगों के माध्यम से उसे जमीन बेचकर वहां से चले जाने की धमकी दिलाई गई।महिला ने 16 सितंबर की घटना को लेकर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि ऋतुराज मौर्या, चन्द्रभान मौर्या, सावित्री देवी तथा 3-4 अज्ञात लोग कथित तौर पर हथियार लेकर उसके घर में घुसे और उसके तथा परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। आरोप है कि महिला को घर से घसीटकर सड़क पर लाया गया और उसके कपड़े फाड़ने का प्रयास किया गया। महिला ने मंगलसूत्र खींचने तथा दुकान से सामान ले जाने का भी आरोप लगाया है। राहगीरों द्वारा बीच-बचाव किए जाने के बाद स्थिति शांत होने की बात शिकायत में कही गई है।थाना प्रभारी पर भी लगाए गंभीर आरोपमहिला ने अपनी शिकायत में अनपरा थाना प्रभारी प्रणय प्रसून श्रीवास्तव पर भी सुनवाई नहीं करने तथा दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार महिला का कहना है कि घटना के बाद वह थाना पहुंची, लेकिन उसकी शिकायत पर उचित कार्रवाई नहीं की गई और उसे तथा उसके भाई को कई घंटे थाने में रखा गया। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसका मेडिकल परीक्षण नहीं कराया गया।प्रार्थिनी ने पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, विपक्षीगण के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने तथा अपने और परिवार के जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है।महिला ने अपने प्रार्थना-पत्र के साथ ऑडियो रिकॉर्डिंग एवं वीडियो सहित डिजिटल साक्ष्य उपलब्ध होने का भी उल्लेख किया है।
यह भी पढ़ें






