पानी भरने के विवाद में महिला से मारपीट, ससुर समेत तीन पर मुकदमा दर्ज
पानी भरने के विवाद में महिला से मारपीट, ससुर समेत तीन पर मुकदमा दर्ज
9:48 PM, Jun 11, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

घोरावल (सोनभद्र)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के धरमौली गांव में पानी भरने को लेकर हुए विवाद में एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर ससुर समेत तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।धरमौली निवासी कविता यादव पत्नी शंभू सिंह यादव ने कोतवाली में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि बीते 7 जून को वह सबमर्सिबल से पाइप लगाकर पानी भर रही थीं। इसी दौरान उनके चाचा की लड़की प्रियंका पुत्री शिवशंकर वहां पहुंची और पानी बंद कर दिया तथा अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगी।पीड़िता के अनुसार, अगले दिन सुबह वह अपने घर पर बैठी थीं, तभी प्रियंका के कहने पर विमलावती, रामरक्षा और प्रियंका उनके घर पहुंच गए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर तीनों आरोपितों ने मिलकर बाल पकड़कर मारपीट की तथा ईंट-पत्थर से हमला कर दिया।शोर-शराबा सुनकर पहुंचे उनके पति ने बीच-बचाव कर किसी तरह उन्हें बचाया। पीड़िता का आरोप है कि जाते समय आरोपितों ने जान से मारने और घर जलाने की धमकी भी दी। उन्होंने यह भी बताया कि आरोपित पहले भी कई बार उनके साथ मारपीट कर चुके हैं तथा मायके पक्ष को लेकर ताना मारते रहते हैं। मामले की शिकायत पूर्व में पुलिस से की गई थी, जिस पर दोनों पक्षों को समझाया गया था, लेकिन आरोपितों के व्यवहार में कोई सुधार नहीं हुआ।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर मेडिकल परीक्षण कराया गया है तथा तीन आरोपितों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। :::
यह भी पढ़ें






