विषैले जंतु के काटने महिला की मौत, परिजनो में कोहराम
घोरावल (सोनभद्र): स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के परसौना गांव की महिला की विषैले जंतु के काटने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि परसौना गांव निवासी कुमारी मीरा 27 वर्ष को हाथ की अंगुली मे किसी विषैले जंतु ने काट लिया।
8:11 PM, Oct 10, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

घोरावल (सोनभद्र): स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के परसौना गांव की महिला की विषैले जंतु के काटने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि परसौना गांव निवासी कुमारी मीरा 27 वर्ष को हाथ की अंगुली मे किसी विषैले जंतु ने काट लिया। वह घरेलू काम कर रही थी। घटना के बाद स्वजन उसे सीएचसी ले गए। वहाँ प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। मृतका के पति लवकुश ने बताया कि पत्नी को किसी विषैले जंतु ने काट लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। घोरावल सरकारी अस्पताल ले जाया गया वहां इंजेक्शन दिया गया और रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में कुछ देर में उसकी मौत गई और चिकित्सकों ने मृत बताया। स्वजन मे कोहराम मच गया है।
यह भी पढ़ें






