होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत, चार मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया

आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत, चार मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया

8:14 PM, Jul 15, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत, चार मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


दुद्धी (सोनभद्र)। दुद्धी तहसील के विंढमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मुडिसेमर ग्राम पंचायत में बुधवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुडिसेमर निवासी मुन्नी देवी (32 वर्ष), पत्नी आशीष कुमार उर्फ भोला हलवाई, खेत से अपने मवेशियों और बकरियों को लेकर घर लौट रही थीं। इसी दौरान अचानक तेज गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आने से उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।मृतका अपने पीछे पति सहित चार छोटे-छोटे बच्चों—नीतीश कुमार (7 वर्ष), अनिकेत कुमार (6 वर्ष), नैना कुमारी (5 वर्ष) और नंदनी कुमारी (4 वर्ष)—को छोड़ गई हैं। मां की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने भी गहरा शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और सरकारी मुआवजा दिए जाने की मांग की है।घटना की सूचना मिलते ही विंढमगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। उपनिरीक्षक सुनील राय एवं वीर बहादुर यादव ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया। पंचनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया गया।प्रशासन द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनज़र लोगों से अपील की गई है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, खेतों और पेड़ों के नीचे जाने से बचें तथा आकाशीय बिजली के समय सुरक्षित स्थान पर शरण लें।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions