महिलाओं ने रखा ज्युतपुत्रिका व्रत, विधि-विधान से की पूजा
सोनभद्र। सदर ब्लॉक क्षेत्र के रौप गांव सहित आसपास के गांवों में महिलाओं ने अपने पुत्रों की दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं मंगलकामना के लिए ज्युतपुत्रिका व्रत (जीवित्पुत्रिका व्रत) रखा। व्रत के दौरान महिलाओं ने एकत्र होकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की
7:56 PM, Oct 3, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

*
चुर्क सोनभद्र। सदर ब्लॉक क्षेत्र के रौप गांव सहित आसपास के गांवों में महिलाओं ने अपने पुत्रों की दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं मंगलकामना के लिए ज्युतपुत्रिका व्रत (जीवित्पुत्रिका व्रत) रखा। व्रत के दौरान महिलाओं ने एकत्र होकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
यह भी पढ़ें
इस अवसर पर महिलाओं ने सामूहिक रूप से ज्युतपुत्रिका व्रत की कथा सुनी और पूजा-अर्चना कर भगवान से अपने पुत्रों के दीर्घ एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। व्रत को लेकर महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। पूजा के दौरान गांवों में धार्मिक वातावरण बना रहा और महिलाओं ने परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ व्रत की रस्में पूरी कीं।






