होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

शटरिंग के दौरान 12 फीट ऊंचाई से गिरा श्रमिक, उपचार के दौरान मौत

शटरिंग के दौरान 12 फीट ऊंचाई से गिरा श्रमिक, उपचार के दौरान मौत

9:49 PM, Jun 11, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

शटरिंग के दौरान 12 फीट ऊंचाई से गिरा श्रमिक, उपचार के दौरान मौत
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क




घोरावल (सोनभद्र)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सिरसाई गांव निवासी एक श्रमिक की मकान निर्माण कार्य के दौरान ऊंचाई से गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार सिरसाई निवासी बनारसी (55 वर्ष) पुत्र खिलाड़ी गुरुवार को फुलवारी गांव में निर्माणाधीन मकान में शटरिंग का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान लगभग 12 फीट ऊंचाई से अचानक नीचे गिर जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें तत्काल उपचार के लिए लोढ़ी स्थित अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों द्वारा इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है। श्रमिक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions