जिला गंगा समिति, सोनभद्र के तत्वावधान में नदी, जल एवं पर्यावरण संरक्षण विषयक कार्यशाला एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित
जिला गंगा समिति, सोनभद्र के तत्वावधान में नदी, जल एवं पर्यावरण संरक्षण विषयक कार्यशाला एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित
8:19 PM, Aug 6, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र। जिला गंगा समिति, सोनभद्र के तत्वावधान में राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, रॉबर्ट्सगंज में "नदी, जल एवं पर्यावरण संरक्षण" विषय पर कार्यशाला, संवाद एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं विद्यार्थियों में जल, नदी तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करना तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण हेतु जनसहभागिता को बढ़ावा देना था।कार्यक्रम का आयोजन राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री प्रमोद कुमार के मार्गदर्शन एवं सहयोग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का सफल संचालन महाविद्यालय के व्याख्याता श्री श्याम नारायण कुशवाहा ने किया। महाविद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।अपने संबोधन में प्रधानाचार्य श्री प्रमोद कुमार ने विद्यार्थियों से जल, नदी एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रकृति के संरक्षण में प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने अधिकाधिक वृक्षारोपण करने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर प्रयासरत रहने की प्रेरणा दी।कार्यशाला में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, विशेषज्ञों एवं पर्यावरणविदों ने नदी संरक्षण, जल संसाधन प्रबंधन, जैव विविधता, वृक्षारोपण, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए तथा विद्यार्थियों के साथ संवाद स्थापित किया। वक्ताओं ने जल एवं पर्यावरण संरक्षण में जनभागीदारी की आवश्यकता पर बल देते हुए युवाओं से इसे जन-आंदोलन का स्वरूप देने का आह्वान किया।इस अवसर पर सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता श्री अमित गौरव, जिला गंगा समिति के जिला परियोजना अधिकारी श्री महेंद्र कुमार गौतम, सोशल एक्टिविस्ट श्रीमती कविता यादव, कैमूर वन्यजीव प्रभाग के फॉरेस्टर श्री यादवेंद्र मिश्रा एवं वाइल्डलाइफ गार्ड श्री अभिनीत सिंह, सोनभद्र वन प्रभाग के रॉबर्ट्सगंज रेंज के वन दरोगा श्री चंदन सिंह एवं फॉरेस्टर श्री बबुआ यादव, जिला पर्यावरण समिति के श्री प्रमोद (पर्यावरणविद्), नगर पालिका परिषद के श्री संत कुमार एवं श्री पवन कुमार (अर्बन कोऑर्डिनेटर), माई भारत (MY Bharat) के प्रतिनिधि श्री अनमोल सोनी एवं श्री राहुल, तथा जिला गंगा समिति के गंगा वॉलंटियर श्री अभिषेक यादव सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया गया तथा सभी उपस्थित लोगों ने जल, नदी एवं हरित पर्यावरण के संरक्षण हेतु निरंतर योगदान देने का संकल्प व्यक्त किया।
यह भी पढ़ें






