होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

सोनभद्र में पीएम-राहत योजना पर कार्यशाला, गोल्डन आवर में कैशलेस उपचार सुनिश्चित करने पर जोर

सोनभद्र में पीएम-राहत योजना पर कार्यशाला, गोल्डन आवर में कैशलेस उपचार सुनिश्चित करने पर जोर

6:02 PM, Jul 21, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र में पीएम-राहत योजना पर कार्यशाला, गोल्डन आवर में कैशलेस उपचार सुनिश्चित करने पर जोर
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र, 21 जुलाई 2026। मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के सभागार में पीएम-राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. प्रेम नाथ ने की। कार्यशाला में क्षेत्राधिकारी परिवहन राज सोनकर, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुमन कुमार, प्रभारी निरीक्षक यातायात नरेन्द्र कुमार सिंह, विभिन्न थानों के उपनिरीक्षक, एनआईसी के डीआरएम मो. सैफ, चिन्हित निजी अस्पतालों के कम्प्यूटर ऑपरेटर तथा संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए।अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. प्रेम नाथ ने बताया कि पीएम-राहत योजना का उद्देश्य राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों सहित शहरी क्षेत्रों में सड़क दुर्घटनाओं के घायलों को गोल्डन आवर के दौरान त्वरित और कैशलेस उपचार उपलब्ध कराना है, ताकि समय पर इलाज से अधिक से अधिक लोगों की जान बचाई जा सके।क्षेत्राधिकारी परिवहन राज सोनकर ने कहा कि दुर्घटना के बाद का पहला घंटा सबसे महत्वपूर्ण होता है। इसी अवधि में पीड़ितों तक शीघ्र चिकित्सा सहायता पहुंचाने के लिए स्वास्थ्य, परिवहन, पुलिस एवं अन्य संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जा रहा है, जिससे योजना का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक समय पर पहुंचे।कार्यशाला में चिन्हित निजी अस्पतालों के कम्प्यूटर ऑपरेटरों को टीएमएस (TMS) और ई-डार (e-DAR) पोर्टलों के संचालन का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही 112 हेल्पलाइन के माध्यम से एम्बुलेंस और आपातकालीन सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया की भी विस्तृत जानकारी दी गई।कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यशाला का समापन किया गया।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions