Sonbhadra crime:11 हजार वोल्ट की चपेट में आने से नवयुवक मूर्ति कलाकार की मौत, मचा कोहराम
सोनभद्र। रायपुर थाना क्षेत्र के करही में बुधवार की शाम एक दर्दनाक हादसे में 23-24 वर्षीय नवयुवक मूर्ति कलाकार की 11 हजार वोल्ट के विद्युत तार की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई
8:27 PM, Oct 8, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Ved vyas singh maurya

डीजे वाहन पर चढ़कर तिरपाल ढकते समय हुआ हादसा, घटना से क्षेत्र में शोक की लहर
खलियारी/करही, सोनभद्र। रायपुर थाना क्षेत्र के करही में बुधवार की शाम एक दर्दनाक हादसे में 23-24 वर्षीय नवयुवक मूर्ति कलाकार की 11 हजार वोल्ट के विद्युत तार की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।मृतक की पहचान संदीप विश्वकर्मा पुत्र कांता प्रसाद विश्वकर्मा, निवासी पनिकप खुर्द, थाना रायपुर के रूप में हुई है।
संदीप खलियारी बाजार से आगे मुख्य मार्ग पर ‘विश्वकर्मा मूर्ति कला केन्द्र’ के नाम से दुकान चलाते थे। वह कुशल मूर्ति कलाकार थे और कम उम्र में ही अपनी कला के जरिए क्षेत्र में अच्छी पहचान बना चुके थे।बताया जाता है कि नवरात्रि के अवसर पर संदीप द्वारा दुर्गा प्रतिमा समेत विभिन्न देवी-देवताओं की मूर्तियों का निर्माण किया जा रहा था। अलग-अलग स्थानों से मूर्तियों के ऑर्डर भी मिले हुए थे। इसके साथ ही वह डीजे बजाने का काम भी करते थे।बुधवार की शाम करीब साढ़े छह बजे अचानक बारिश शुरू हो गई। बारिश से डीजे के सामान को बचाने के लिए संदीप डीजे वाहन पर चढ़कर तिरपाल ढकने लगे। इसी दौरान वह ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के विद्युत तार की चपेट में आ गए। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गए।घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने आनन-फानन में उन्हें सीएचसी वैनी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें
घरों के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तारों को लेकर उठे सवालघटना के बाद स्थानीय लोगों में विद्युत विभाग के प्रति नाराजगी भी देखने को मिली। ग्रामीणों का कहना है कि खलियारी बाजार से आगे मुख्य मार्ग पर कई घरों के ऊपर से 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन गुजर रही है। आरोप है कि इस समस्या को लेकर कई बार शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन अब तक तारों को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित नहीं किया गया।स्थानीय लोगों का कहना है कि घरों और सड़क के आसपास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन लगातार हादसे का खतरा बनी हुई है।
संदीप की मौत ने एक बार फिर इस समस्या को गंभीरता से उठाने पर मजबूर कर दिया है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से हाईटेंशन तारों को सुरक्षित स्थान पर हटाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटना की पुनरावृत्ति न हो।






