युवक ने घर में फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी
युवक ने घर में फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी
9:06 PM, Jul 20, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

जुगैल (सोनभद्र)। जुगैल थाना क्षेत्र के जमुअल गांव में रविवार देर रात एक 27 वर्षीय युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जमुअल गांव निवासी बृजेश (27) पुत्र लाल बिहारी ने रविवार रात घर के अंदर लकड़ी के धरन में रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना जुगैल थाना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जुगैल थाना पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है तथा परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा सके।
यह भी पढ़ें






