होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

तैरना नहीं आता था, फिर भी तालाब में उतरा युवक, डूबने से मौत

राबर्ट्सगंज। कोतवाली क्षेत्र के अक्छोर गांव में बहन के घर आए 40 वर्षीय युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। शुक्रवार दोपहर गोताखोरों की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद उसका शव तालाब से बाहर निकाला जा सका। परिजनों के मुताबिक अर्जुन पासवान को तैरना नहीं आता था, इसके बावजूद वह अन्य लोगों को तालाब में नहाते देख पानी में उतर गया था

6:07 AM, Sep 19, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

तैरना नहीं आता था, फिर भी तालाब में उतरा युवक, डूबने से मौत
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


राबर्ट्सगंज। कोतवाली क्षेत्र के अक्छोर गांव में बहन के घर आए 40 वर्षीय युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। शुक्रवार दोपहर गोताखोरों की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद उसका शव तालाब से बाहर निकाला जा सका। परिजनों के मुताबिक अर्जुन पासवान को तैरना नहीं आता था, इसके बावजूद वह अन्य लोगों को तालाब में नहाते देख पानी में उतर गया था।राबर्ट्सगंज-पन्नूगंज मार्ग से सटे इस तालाब में बारिश के दौरान पानी लबालब भर जाता है और इसकी गहराई भी काफी है। स्थानीय लोगों के अनुसार पूर्व में भी यहां डूबने की घटनाएं हो चुकी हैं। इसके बावजूद तालाब के आसपास सुरक्षा के लिए अब तक कोई ठोस इंतजाम नहीं किए गए हैं।कोन थाना क्षेत्र के नौडिहा निवासी अर्जुन पासवान बृहस्पतिवार को अक्छोर गांव में अपने जीजा श्याम सुंदर के घर आया था। शुक्रवार सुबह वह गांव के त्रिवेणी, मोहित और अन्य लोगों के साथ तालाब में नहाने पहुंचा। कुछ लोग तालाब में तैरने लगे। उन्हें देखकर अर्जुन भी पानी में आगे बढ़ गया।बताया गया कि आगे जाने पर वह गहरे पानी में पहुंच गया और डूबने लगा। साथ मौजूद लोग तैरकर तालाब के दूसरी ओर पहुंचे और अर्जुन को डूबते देखा। जब तक वे उसके पास पहुंच पाते, वह पानी में समा चुका था।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद अर्जुन का शव बाहर निकाला गया। दोपहर बाद जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया।अर्जुन की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। उसके दो बेटियों और एक बेटे का रो-रोकर बुरा हाल रहा। पत्नी और बहन के करुण क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया।राबर्ट्सगंज कोतवाली के अपराध निरीक्षक डीपी यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions