हाईटेक रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन की चपेट में आया युवक, दर्दनाक मौत
रेणुकूट। हाईटेक रेलवे क्रॉसिंग रेणुकूट के पास रविवार देर रात ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि युवक का शरीर दो हिस्सों में बंट गया। घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई
9:26 AM, Sep 14, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

रेणुकूट। हाईटेक रेलवे क्रॉसिंग रेणुकूट के पास रविवार देर रात ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि युवक का शरीर दो हिस्सों में बंट गया। घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान कुल्लू हाईटेक निवासी युवक के रूप में बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि वह संत एबीआर स्कूल में बस चालक के रूप में कार्यरत था। हालांकि, पुलिस जांच के बाद ही मृतक की पहचान और घटना से जुड़ी अन्य जानकारी की आधिकारिक पुष्टि हो सकेगी।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही रेणुकूट चौकी प्रभारी सहित पिपरी पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें
किन परिस्थितियों में ट्रेन की चपेट में आया युवक?
विज्ञापन
पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि युवक रेलवे क्रॉसिंग के पास किन परिस्थितियों में पहुंचा और वह ट्रेन की चपेट में कैसे आया। घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस की जांच और परिजनों से मिली जानकारी के बाद ही हादसे की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।






