होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

साइबर ठगी के शिकार युवक को मिले 24 हजार रुपये, साइबर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से लौटी पूरी रकम

साइबर ठगी के शिकार युवक को मिले 24 हजार रुपये, साइबर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से लौटी पूरी रकम

8:33 PM, Jun 23, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

साइबर ठगी के शिकार युवक को मिले 24 हजार रुपये, साइबर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से लौटी पूरी रकम
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


एनसीआरपी पोर्टल के माध्यम से धनराशि होल्ड कर पीड़ित को दिलाया गया पूरा पैसा

सोनभद्र। साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत साइबर क्राइम पुलिस थाना सोनभद्र ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति की पूरी धनराशि वापस कराई है। पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से पीड़ित को 24 हजार रुपये की संपूर्ण रकम वापस मिल गई।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में साइबर क्राइम पुलिस थाना की टीम ने मामले में त्वरित कार्रवाई की।जानकारी के अनुसार रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के अकड़ौर गांव निवासी विजय कुमार साइबर ठगी का शिकार हो गए थे। साइबर अपराधियों ने उनके खाते से 24 हजार रुपये की धोखाधड़ी कर ली थी। मामले की शिकायत मिलने के बाद साइबर क्राइम पुलिस थाना ने तत्काल कार्रवाई शुरू की और राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) के माध्यम से आवश्यक साक्ष्य जुटाए।जांच के दौरान संबंधित बैंकिंग चैनलों से समन्वय स्थापित कर ठगी गई धनराशि को तत्काल होल्ड कराया गया।

इसके बाद बेनिफिशियरी खाताधारक से संपर्क स्थापित कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए पीड़ित की संपूर्ण धनराशि 24 हजार रुपये सफलतापूर्वक वापस कराई गई।धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित विजय कुमार ने सोनभद्र पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी पिपरी तथा साइबर क्राइम थाना की टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार चौधरी, हेड कांस्टेबल संजय वर्मा, कांस्टेबल हृदेश यादव एवं महिला कांस्टेबल शारदा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

विज्ञापन

साइबर ठगी होने पर तुरंत करें शिकायतसोनभद्र पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति के साथ साइबर ठगी की घटना होती है तो वह तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन पर कॉल करे अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराए। पुलिस का कहना है कि समय रहते शिकायत दर्ज कराने पर ठगी गई धनराशि वापस मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions