होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

जादू-टोना के शक में युवक से मारपीट, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जादू-टोना के शक में युवक से मारपीट, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

6:27 AM, Jul 19, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

जादू-टोना के शक में युवक से मारपीट, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


घोरावल (सोनभद्र)। क्षेत्र के शिल्पी गांव में जादू-टोना करने के शक में एक व्यक्ति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।शिल्पी गांव निवासी वकील पुत्र स्वर्गीय जोखू ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 15 जुलाई को वह गांव के एक मंदिर में आयोजित कीर्तन में शामिल होने गया था। आरोप है कि उसी दौरान गांव के शिवबरन, गुड्डू (दोनों पुत्र महाजन) तथा धमड़ी उसे वहां से बुलाकर बस्ती में ले गए। जहां तीनों ने उसके हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए और जादू-टोना करने का झूठा आरोप लगाते हुए गाली-गलौज करने लगे।पीड़ित का आरोप है कि विरोध करने पर तीनों ने लात-घूंसों और डंडों से उसकी पिटाई की, जिससे उसकी आंख और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। साथ ही आरोपितों ने जान से मारने की धमकी भी दी।तहरीर के अनुसार, अगले दिन सुबह करीब सात बजे आरोपित उसके घर पहुंचे और दोबारा जान से मारने की धमकी दी।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर तीनों आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions