युवक ने खाया कीटनाशक, हालत गंभीर,दुद्धी सीएचसी में इलाज जारी.
एक युवक ने ससुराल से लौटने के बाद फसल में प्रयोग होने वाली कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया।
sonebhadra
7:44 AM, Oct 31, 2026
Share:
Edited By: U. Gupta , Reported By: जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी ब्यूरो चीफ सोनभद्र

एक युवक ने ससुराल से लौटने के बाद फसल में प्रयोग होने वाली कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया।
दुद्धी (सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र के रजखड़ गांव निवासी एक युवक ने ससुराल से लौटने के बाद फसल में प्रयोग होने वाली कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लाया गया, जहां इलाज जारी है। परिजनों के अनुसार, रजखड़ निवासी संजय (32) पुत्र स्व. भिखारी कुशवाहा गुरुवार सुबह करीब 11 बजे कोन थाना क्षेत्र के कोटा गांव स्थित अपनी ससुराल गया था। अगले दिन दोपहर करीब 12 बजे घर लौटने के बाद वह गुस्से में घर में रखी कीटनाशक दवा पी लिए। घटना के समय पास मौजूद उनकी चाची उषा देवी ने उन्हें दवा पीते देखा और चीख पुकार कर परिजनों को सूचित किया। परिजनों ने 108 एंबुलेंस की मदद से युवक को तुरंत सीएचसी दुद्धी पहुंचाया, जहां डॉ. मनोहर सिंह की देखरेख में उनका उपचार शुरू किया गया। चिकित्सकों के अनुसार युवक का इलाज जारी है और वह निगरानी में हैं। पीड़ित युवक की बड़ी बेटी चांदनी ने बताया कि उनकी मां अनीता देवी पिछले आठ दिनों से घरेलू विवाद के बाद नानी के घर रह रही थीं। पिता उन्हें वापस लाने नानी के घर गए थे और लौटने के बाद उन्होंने यह कदम उठाया है। वहीं, पीड़ित संजय ने बताया कि ससुराल पहुंचने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने बाजार में दो अन्य व्यक्तियों को बुलाकर उनके साथ मारपीट की। इससे आहत होकर वह घर लौटे और गुस्से में कीटनाशक पी लिया। समाचार लिखे जाने तक पीड़ित पक्ष की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
यह भी पढ़ें






