विषैले जंतु के काटने से युवक की मौत, मचा कोहराम
सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के कोटा ग्राम पंचायत के भक्सिहवा टोला में बुधवार की देर रात विषैले जंतु के काटने से 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
7:40 PM, Sep 17, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Anil Kumar agrahari

सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के कोटा ग्राम पंचायत के भक्सिहवा टोला में बुधवार की देर रात विषैले जंतु के काटने से 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।भक्सिहवा टोला निवासी मन्नू लाल गोंड (32) पुत्र पतिराज गोंड बुधवार रात करीब 12 बजे घर पर खाना खाने के बाद कुछ दूरी पर स्थित अपने पाही पर सोने के लिए जा रहा था। बताया गया कि घर से कुछ दूर रास्ते में पहुंचने के दौरान किसी विषैले जंतु ने उसे काट लिया।काटे जाने के बाद मन्नू लाल किसी तरह वापस अपने घर पहुंचा और परिजनों को विषैले जंतु के काटने की जानकारी दी। इसके कुछ ही देर बाद उसकी हालत बिगड़ गई और वह अचेत हो गया।परिजन उसे अस्पताल ले जाने के लिए साधन की व्यवस्था करने में जुटे थे, लेकिन इसी दौरान घर पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी कोटा ग्राम प्रधान प्रहलाद चेरो ने चोपन पुलिस को दी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों की स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।
यह भी पढ़ें






