होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

बिजली का करंट लगने से युवक की मौत,परिजनों में कोहराम

बिजली का करंट लगने से युवक की मौत,परिजनों में कोहराम

9:29 PM, Aug 4, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Babu lal sharma

बिजली का करंट लगने से युवक की मौत,परिजनों में कोहराम
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क



सोनभद्र।थाना म्योरपुर क्षेत्र के सूपाचुआ गांव निवासी राजेश (33) पुत्र रामखेलावन की मृत्यु मंगलवार को घर में बिजली का कनेक्शन जोड़ते समय करंट लगने से हो गई। घटना की जानकारी के अनुसार सुबह लगभग 11 बजे वे अपने घर के बोर्ड में नया कनेक्शन जोड़ रहे थे तभी अचानक करंट का संपर्क आने से वे चपेट में आ गए और अचेत हो गए।परिजन उन्हें तुरंत सीएचसी म्योरपुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मेमो के माध्यम से म्योरपुर थाने को दी गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस आवश्यक कार्यवाही की और शव को कब्जे में लेकर औपचारिकताओं और पोस्टमार्टम के लिए शव को दुद्धी भेज दिया गया।पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है और घटना के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है ।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions