होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

युवक की संदिग्ध पारिस्थितियों में मौत, परिजनो में मचा कोहराम

दुद्धी (सोनभद्र)। कोन थाना क्षेत्र के ग्राम कचनरवा के टोला लकवाखाड़ी निवासी 35 वर्षीय लल्लू पुत्र स्व. जवाहिर की शनिवार को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। वह पिछले काफी समय से अपने ससुराल ग्राम जोरूखाड़ में रह रहे थे। परिजनों के अनुसार लल्लू पूर्व में टीबी की बीमारी से पीड़ित थे।

6:53 AM, Sep 20, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

युवक की संदिग्ध पारिस्थितियों में मौत, परिजनो में मचा कोहराम
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क



सीएचसी दुद्धी से जिला अस्पताल रेफर किए गए 35 वर्षीय युवक ने एंबुलेंस में तोड़ा दम, पांच बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
दुद्धी (सोनभद्र)। कोन थाना क्षेत्र के ग्राम कचनरवा के टोला लकवाखाड़ी निवासी 35 वर्षीय लल्लू पुत्र स्व. जवाहिर की शनिवार को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। वह पिछले काफी समय से अपने ससुराल ग्राम जोरूखाड़ में रह रहे थे। परिजनों के अनुसार लल्लू पूर्व में टीबी की बीमारी से पीड़ित थे।परिजनों एवं ग्राम प्रधान विमल यादव के मुताबिक, लल्लू ने टीबी का छह माह का दवा कोर्स पूरा करने के बाद दवा लेना बंद कर दिया था। इसके बाद कुछ समय तक उनकी तबीयत सामान्य रही, लेकिन पिछले दो-तीन दिनों से अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने लगा।शनिवार सुबह परिजन उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दुद्धी लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे, तभी रास्ते में उनकी हालत और बिगड़ गई और उन्होंने दम तोड़ दिया।मौत के बाद परिजन शव को वापस सीएचसी दुद्धी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक डॉ. मनोहर सिंह ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही सीएचसी परिसर में परिजनों में कोहराम मच गया। उनका रो-रोकर बुरा हाल रहा।बताया गया कि मृतक अपने पीछे पांच बच्चों समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। मौके पर मौजूद ग्राम प्रधान विमल यादव ने शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions