होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

नहाते समय डिस्चार्ज चैनल में बहा युवक, रिहंद जलाशय में मिला शव

सोनभद्र: अनपरा थाना क्षेत्र के डिबुलगंज स्थित अनपरा परियोजना के डिस्चार्ज चैनल में शुक्रवार सुबह नहाते समय तेज बहाव में बहे 35 वर्षीय युवक का शव शनिवार सुबह रिहंद जलाशय में उतराया मिला। शव मिलने की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

8:33 PM, Aug 29, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

नहाते समय डिस्चार्ज चैनल में बहा युवक, रिहंद जलाशय में मिला शव
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र:अनपरा थाना क्षेत्र के डिबुलगंज स्थित अनपरा परियोजना के डिस्चार्ज चैनल में शुक्रवार सुबह नहाते समय तेज बहाव में बहे 35 वर्षीय युवक का शव शनिवार सुबह रिहंद जलाशय में उतराया मिला। शव मिलने की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।मृतक की पहचान राजेश भारती पुत्र फूलचंद भारती निवासी डिबुलगंज के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, राजेश शुक्रवार सुबह अपने कुछ मित्रों के साथ डिस्चार्ज चैनल में नहाने गया था। नहाने के दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह तेज बहाव में बहने लगा। राजेश ने दोस्तों से मदद के लिए आवाज लगाई, लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण वे उसे बचा नहीं सकेघटना के बाद दोस्तों ने तत्काल पुलिस और राजेश के परिजनों को सूचना दी। अनपरा उपनिरीक्षक अशोक कुमार के मुताबिक, अनपरा डी पुलिया के समीप नाव और स्थानीय मछुआरों की मदद से शुक्रवार देर शाम तक युवक की तलाश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली।

इसके बाद घटना की जानकारी एसडीआरएफ मिर्जापुर को दी गईशनिवार सुबह पुलिस और अन्य लोगों ने दोबारा तलाश अभियान शुरू किया। इसी दौरान रिहंद डैम के समीप जलाशय में राजेश का शव उतराया हुआ दिखाई दिया। शव को बाहर निकालकर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

राजेश की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। मृतक के दो बच्चों, पत्नी और माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से डिबुलगंज क्षेत्र में भी शोक का माहौल है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions