रामसरोवर तालाब में युवक डूबा,घंटों से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित विवेकानंद प्रेक्षागृह के पास रामसरोवर तालाब में गुरुवार शाम एक युवक के डूबने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तालाब में युवक की तलाश शुरू कर दी। क्षेत्राधिकारी सदर रणधीर मिश्रा और अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया।
6:58 PM, Sep 17, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित विवेकानंद प्रेक्षागृह के पास रामसरोवर तालाब में गुरुवार शाम एक युवक के डूबने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तालाब में युवक की तलाश शुरू कर दी। क्षेत्राधिकारी सदर रणधीर मिश्रा और अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया।जानकारी के अनुसार हमीद नगर निवासी आरिफ उर्फ पाशा (30) पुत्र वाजिद अहमद गुरुवार शाम करीब चार बजे रामसरोवर तालाब के पास पहुंचा था। स्थानीय लोगों के मुताबिक वह तालाब की सीढ़ियों के पास खड़ा था। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह पानी में गिर गया। हालांकि युवक किन परिस्थितियों में तालाब में गिरा, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।घटना की जानकारी मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार, सीओ सदर रणधीर मिश्रा समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम ने तालाब में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। स्थानीय लोग भी युवक की तलाश में जुटे रहे।स्थानीय लोगों के अनुसार इन दिनों तालाब में पानी अधिक है। लोगों ने आरोप लगाया कि तालाब के किनारे पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं है। बैरिकेडिंग, जाली अथवा बाउंड्रीवाल नहीं होने के कारण हादसे का खतरा बना रहता है। लोगों ने प्रशासन से तालाब के चारों ओर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कराने की मांग की है।समाचार लिखे जाने तक युवक का पता नहीं चल सका था और पुलिस व अग्निशमन विभाग की टीम तालाब में उसकी तलाश में जुटी हुई थी।
यह भी पढ़ें






