होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

कच्ची दीवार ढहने से बाइक सवार युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

कच्ची दीवार ढहने से बाइक सवार युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

4:05 PM, Jul 19, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

कच्ची दीवार ढहने से बाइक सवार युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के पवर गांव में शनिवार शाम एक दर्दनाक हादसे में कच्ची दीवार ढहने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब युवक अपनी मौसी के घर से वापस अपने गांव लौट रहा था। अचानक गिरी दीवार के मलबे में वह बाइक समेत दब गया। ग्रामीणों ने उसे बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।जानकारी के अनुसार, डेहरी कला गांव निवासी 23 वर्षीय अवधेश पुत्र बबलू शनिवार को राबर्ट्सगंज बाजार में धान की नर्सरी में उगी घास को नष्ट करने वाली दवा खरीदने आए थे। दवा लेने के बाद घर लौटते समय रास्ते में पड़ने वाले पवर गांव स्थित अपनी मौसी के घर कुछ देर के लिए रुके।शाम करीब सात बजे वह मौसी के घर से अपने गांव के लिए निकले। गांव में कुछ ही दूरी आगे बढ़े थे कि सड़क किनारे स्थित एक कच्ची दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। दीवार का मलबा सीधे अवधेश और उनकी बाइक पर आ गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मलबे में दब गए।घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर मलबा हटाया और अवधेश को बाहर निकालकर तत्काल अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।हादसे की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। जवान बेटे की मौत की खबर सुनते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी भेज दिया।पुलिस के अनुसार, मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions