संदिग्ध हालत में युवक की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई
संदिग्ध हालत में युवक की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई
6:56 AM, Aug 11, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र। जुगैल थाना क्षेत्र के बिजौरा गांव निवासी धर्मजीत यादव (41) की रविवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार धर्मजीत खेतीबाड़ी कर परिवार का जीविकोपार्जन करते थे और बीते नवंबर माह से वाराणसी में उनका उपचार चल रहा था।
परिजनों ने बताया कि रविवार को वह भैंस चराने गए थे। इसी दौरान पेट में दर्द होने पर घरवालों ने उन्हें चोपन सीएचसी पहुंचाया। वहां से चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उपचार के दौरान मेडिकल कॉलेज में उनकी मौत हो गई।
धर्मजीत के परिवार में चार बेटियां और एक बेटा है। उनकी अभी शादी नहीं हुई थी। घटना के बाद पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें
पुलिस के अनुसार शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के कारणों की पुष्टि कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।






