अज्ञात बदमाशों की ताबड़तोड़ फायरिंग से युवक गंभीर, ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर
कैमूर (भभुआ): उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा से करीब तीन-चार किलोमीटर दूर कैमूर जिले के अधौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत शिकरी-कोल्हुआ मोड़ पर शुक्रवार की शाम बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सदर अस्पताल भभुआ से प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर किया गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
9:36 AM, Oct 10, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Ved vyas singh maurya

कैमूर (भभुआ): उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा से करीब तीन-चार किलोमीटर दूर कैमूर जिले के अधौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत शिकरी-कोल्हुआ मोड़ पर शुक्रवार की शाम बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सदर अस्पताल भभुआ से प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर किया गया।
घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान वकील यादव (35 वर्ष), पुत्र दया यादव, निवासी गड़के गांव, थाना अधौरा, जिला कैमूर (भभुआ) के रूप में हुई है। वकील यादव की दो पिकअप गाड़ियां उत्तर प्रदेश के खलियारी बाजार से अधौरा और कोल्हुआ तक चलती हैं।बताया जाता है कि शुक्रवार की शाम करीब छह बजे वकील यादव कोल्हुआ में अपनी पिकअप खड़ी कर बाइक से घर के लिए निकले थे। इसी दौरान शिकरी-दारीहरा मोड़ के पास पहले से घात लगाए बाइक सवार दो युवकों ने उन पर दो गोलियां चला दीं। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में वह किसी तरह बाइक चलाते हुए शिकरी गांव पहुंचे, जहां बेहोशी की हालत में गिर पड़े।घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने उनके परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिजन घायल युवक को सदर अस्पताल भभुआ ले गए। वहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया।
यह भी पढ़ें
दोनों गोलियां निकाले जाने की जानकारीप्राप्त जानकारी के मुताबिक, घायल युवक के शरीर से दोनों गोलियां निकाल दी गई हैं और उन्हें होश भी आ गया है। हालांकि उनकी स्थिति को लेकर विस्तृत चिकित्सकीय जानकारी सामने नहीं आई है।सीमावर्ती क्षेत्र में काफी समय बाद इस तरह की गोलीबारी की घटना सामने आने से स्थानीय लोगों में भय और चिंता का माहौल है।






