February 23, 2025 3:12 AM

Menu

पिपरी पुलिस ने अवैध गांजा के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

पिपरी पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए गए अभियान में मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 1 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया, एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

Sonbhadra News/Report: U. Gupta /Ashish Gupta

सोनभद्र : जनपद सोनभद्र के थाना पिपरी पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 1 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

पुलिस अधीक्षक श्री अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय और क्षेत्राधिकारी पिपरी के निकट पर्यवेक्षण में थाना पिपरी की टीम ने 20 जनवरी को सुबह करीब 09:45 बजे सूचना प्राप्त की कि एक व्यक्ति धौकीनाला तिराहे पर सफेद झोला लेकर किसी साधन का इंतजार कर रहा है।

सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर व्यक्ति राजेश पुत्र राजा मद्रासी, निवासी मलिन बस्ती वार्ड नम्बर 01 तुर्रा, थाना पिपरी, उम्र लगभग 20 वर्ष को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 1 किलो 200 ग्राम नाजायज गांजा बरामद किया गया।

व्यक्ति के खिलाफ थाना पिपरी में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसे न्यायालय में पेश किया गया है।

गिरफ्तार व्यक्ति का पूर्व आपराधिक इतिहास भी सामने आया है, जिसमें उसने 2021 में चोरी और बधियावि की धाराओं के तहत मामले का सामना किया था (मु0अ0सं0-103/2021, धारा 380, 411 भादवि, थाना पिपरी)।

गिरफ्तारी टीम का विवरण:

  • प्रभारी निरीक्षक, विश्वनाथ प्रताप सिंह, थाना पिपरी
  • उप निरीक्षक, राजेश जी चौबे, चौकी प्रभारी रेनुकूट
  • कांस्टेबल, प्रदीप कुमार, चौकी रेनुकूट

 

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On