रेनुकूट: अखिल भारतीय हमारा समाज पार्टी की नगर कमेटी रेणुकूट के तत्वाधान में 77वां गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय हमारा समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री विनोद अग्रवाल जी ने तिरंगे झंडे का ध्वजा फहराया तथा नगर अध्यक्ष श्री रमाशंकर केसरी भी इस पवित्र और पावन अवसर पर उपस्थित थे।
अखिल भारतीय हमारा समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री विनोद अग्रवाल जी ने कहा कि “यह दिन हमें हमारे देश के संविधान की याद दिलाता है, जो हमें हमारे अधिकार और कर्तव्य देता है। यह दिन हमें हमारे देश की स्वतंत्रता के लिए लड़ने वाले वीरों की याद दिलाता है। यह दिन हमें हमारे देश की विविधता और एकता का प्रतीक है।”
इस पावन पर्व पर अखिल भारतीय हमारा समाज पार्टी नगर अध्यक्ष श्री रमाशंकर केसरी जी ने कहा कि “गणतंत्र दिवस भारत के इतिहास का एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पर्व है, जिसे हम हर वर्ष 26 जनवरी को पूरे गर्व और सम्मान के साथ मनाते हैं। इस दिन भारत का संविधान लागू हुआ था और देश को एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित किया गया। देश की आजादी की लड़ाई में जवानों को दी गई कुर्बानी पर प्रकाश डाला।”
वही समारोह की अध्यक्षता कर रहे अखिल भारतीय हमारा समाज पार्टी के श्री डब्लू प्रसाद गुप्ता जी ने भी गणतंत्र दिवस पर कहा कि “आज ही के दिन हमारा देश ने अपना संविधान लागू हुआ और हमारा देश एक गणराज्य के रूप में दुनिया के सामने आया। यह दिन हमारे देश की स्वतंत्रता, समानता, और न्याय की जीत का प्रतीक है।”अंत में कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता, संप्रभुता, शांति, सद्भाव और भाई चारा बनाए रखने का भी संकल्प लिया।
Mukesh (aka Shaktipal) is a journalist with 10 years of experience in Sonbhadra, known for his ground-level reporting and strong focus on local public issues.

















