February 12, 2025 10:34 AM

Menu

Republic Day : 76वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

Republice Day : विद्यालय प्रांगण में बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बढ़ाई कार्यक्रम की शोभा, शिक्षा के महत्व और राष्ट्रनिर्माण में योगदान के लिए प्रेरित किया गया

Sonbhadra News /Report : संजय सिंह

रॉबर्ट्सगंज। स्थानीय कंपोजिट विद्यालय रौप में रविवार को 76वां गणतंत्र दिवस ( Republice Day) हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय के प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी का मन मोह लिया।

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एआरपी हृदेश कुमार सिंह ने बच्चों को गणतंत्र दिवस के महत्व के बारे में बताते हुए उन्हें संविधान के आदर्शों और न्याय के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा, “भारत को पुनः विश्वगुरु बनाने के लिए हर बच्चे, अभिभावक और देश के नागरिकों का योगदान और समर्पण आवश्यक है।”

 

कार्यक्रम के दौरान शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने और अपने लक्ष्य को पाने के लिए कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा दी गई।

प्रधानाध्यापिका श्रीमती मीना भारती ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी बच्चों, अभिभावकों और ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के सफल समापन की घोषणा की। उन्होंने विद्यालय स्टाफ और उपस्थित सैकड़ों ग्रामीणों की गरिमामयी उपस्थिति के लिए भी धन्यवाद दिया।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On