Sonbhadra:जुआ खेलते 7 लोग गिरफ्तार,तीन बाइक और एक कार बरामद

सोनभद्र:अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना ओबरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे सात लोगों को शनिवार की रात गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से13210 नकद, 52 ताश के पत्ते, तीन बाइक और एक कार बरामद की है। पुलिस के अनुसार 28 मार्च की रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने छापेमारी कर सभी आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया। इस मामले में थाना ओबरा में सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है

गिरफ्तार आरोपियों में राजेश तिवारी, रविशंकर जायसवाल, मुन्ना तिवारी, राजबलि मिश्रा, अशोक कुमार श्रीवास्तव, मुन्ना तिवारी और विकास चौहान शामिल हैं। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विष्णु प्रभा सिंह, रामसिंह यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On