(संवाददाता –संजय सिंह)नगर पंचायत चुर्क के वार्ड नंबर 6 में स्थित आसरा आवास कालोनी में दुर्व्यवस्था से वहां रह रहे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है आसरा आवास तो आवंटित तो कर दिया गया है परंतु पेयजल आपूर्ति के लिए लोगों को बाहर से पानी लाना पड़ता है पेयजल आपूर्ति के लिए वहां टंकी तो बनी है लेकिन वह मात्र शोपीस बनकर रह गई हैं समरसेबल पंप भी लगा है वह भी पिछले एक साल से खराब पड़ा है वहा पर निवास करने वाले नागरिक इसकी शिकायत बार-बार जिम्मेदारों से कर रहे हैं पर उनकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है। नगरीय क्षेत्र में रहने वाले गरीबों को छत मुहैया कराने के उद्देश्य से आसरा योजना के तहत नगर पंचायत चुर्क में आवास बनाए गए हैं प्रत्येक आवास में एक कमरा, किचन, बाथरूम व शौचालय है। आवास पेयजल सहित बिजली की सुविधा से लैश हैं। इसके परिसर में से लेकर पार्क बनाने की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था के पास थी परंतु पार्क तो बना दिया गया वह भी अधुरा लेकिन पार्क देखने से पार्क नहीं लग रहा क्योंकि वह पार्क गंदगी एवं घासफूस से भरा पड़ा है तथा अगल बगल में बनी नालियों में कूड़ा का अंबार लगा हुआ है के योजना के तहत तो आवासों का निर्माण करा दिया गया पर उसके सुविधाओं का ध्यान रखने की ओर किसी जिम्मेदारों का ध्यान नहीं जाता अधिसाशी अधिकारी से इस बाबत जानकारी लेना चाहा परन्तु उनका फोन ही नहीं उठा
Mukesh (aka Shaktipal) is a journalist with 10 years of experience in Sonbhadra, known for his ground-level reporting and strong focus on local public issues.

















