Sonbhadra Accident:रोडवेज बस और ट्रक में आपसी  टक्कर,दर्जनों यात्री घायल

सोनभद्र: रावर्ट्सगंज कोतवाली अंतर्गत सुकृत पुलिस चौकी क्षेत्र के मधुपुर में वाराणसी शक्तिनगर मुख्यमार्ग पर बने फ्लाईओवर पर सोनभद्र से वाराणसी जा रही परिवहन निगम की बस ने आगे जा रही ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। अचानक हुई टक्कर से कई सवारियों के सिर और चेहरे आगे की सीट से टकरा कर चोटिल हो गये तो कुछ लोगों के सीर फट गया। वहीं बस का अगला हिस्सा दबने के कारण चालक सीट में फंस गया जिसे काफी मशक्कत के बाद निकाला गया।

सूचना के बाद सुकृत चौकी प्रभारी मानवेन्द्र सिंह व उनकी टीम मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य में जुट गए। पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मधुपुर में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के बाद सभी को अपने गंतव्य भेज दिया गया।

इस घटना में चालक श्याम सुंदर मिश्र पुत्र चंद्रशेखर मिश्र निवासी सैदपुर गाजीपुर, अलीशा खान पुत्री बाबूखान निवासी राबर्ट्सगंज, बिष्णु कुमार मौर्य पुत्र विजय नारायण मौर्य निवासी इंदिरा नगर चंदौली, नेहा सिंह पुत्री जयनारायण सिंह, निवासी हिंडाल्को कालोनी रेनुकूट, स्मृति निवासी राबर्ट्सगंज, अशोक केशरी पुत्र स्व रमेश केशरी निवासी राबर्ट्सगंज, अख्तरी बेगम पत्नी जमील शाह, हमीद नगर राबर्ट्सगंज सहित दर्जनों लोगों को चोटें आयी। वहीं मौके से ही दूसरी बस के द्वारा लोगों को आगे छोड़ा गया।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On