सोनभद्र:बभनी थाना क्षेत्र के अहीर गुड़वा (मनरू टोला) में शनिवार शाम एक सड़क हादसे में 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकरा गई, जिससे चालक को गंभीर चोटें आईं।घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तत्काल घायल युवक के परिजनों को सूचना दी। परिजनों के पहुंचने से पहले ही युवक ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन शव को अपने घर ले गए।रविवार सुबह परिजनों ने बभनी थाने में लिखित सूचना दी। सूचना मिलने पर बभनी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया। पुलिस ने अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान विन्देश्वर गोड़ (32 वर्ष) के रूप में हुई है। उनके पिता रामपति गोड़ ने बताया कि विन्देश्वर अपनी बाइक से ससुराल से घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। विन्देश्वर की शादी दुद्धी थाना क्षेत्र के मुर्ता गांव में हुई थी और वह वहीं रहते थे। उनके चार बच्चे हैं, जिनमें तीन लड़के और एक लड़की शामिल हैं।
इस संबंध में उप निरीक्षक सरफराज़ ने बताया कि मृतक के पिता की लिखित सूचना पर शव का पंचनामा करते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजा जा रहा है।
Mukesh (aka Shaktipal) is a journalist with 10 years of experience in Sonbhadra, known for his ground-level reporting and strong focus on local public issues.

















