June 25, 2025 8:35 PM

Menu

Sonbhadra crime:घर में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, परिजनो में मचा कोहराम

मुकेश पाल क्राइम रिपोर्टर सोन प्रभात लाइव

सोनभद्र: कोन थाना क्षेत्र के कचनरवा के टोला के किशुंनजोलाजोत निवासी एक युवक का शव रविवार की शाम घर के बडेर में फंदे से लटकता मिला। वही घटना की जानकारी मृतक की मां ने पुलिस को दी। थाने के प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण पर्वत ने बताया की रविवार की रात करीब सात बजे जीवकलिया देवी पत्नी स्व. जगरनाथ चेरो निवासी ग्राम गोबरदहा कुडवा थाना कोन के ग्राम पंचायत कचनरवा के टोला किशुंनजोलाजोत में इन दिनों रहती है। उसने थाने पहुंचकर प्रार्थना पत्र दे कर बताया कि हमारे 19 वर्षीय लड़के मनोज कुमार ने रविवार की शाम तीन बजे के करीब घर के बडेर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। वही घटना की जानकारी होते ही थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले कर आवश्यक कारवाई में जुट गए। खुदकुशी के कारणों की
जानकारी नहीं हो पाई है।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On