घोरावल (सोनभद्र): कोतवाली क्षेत्र के केवली गांव में रविवार की शाम एक युवक घरेलू कार्य के दौरान करंट की चपेट मे आने से झुलस गया। स्वजन उसे घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराए। केवली गांव निवासी जयसिंह पटेल 26 वर्ष पुत्र हंसराज पटेल अपने घर में बिजली के बोर्ड में तार जोड़ रहा था। इस दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। उसका हाथ, पैर और सिर झुलस गया। आनन फानन मे स्वजन उसे घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराए। उपचार कर रहे डॉक्टर ने उसकी तबीयत में सुधार बताया है।

Mukesh (aka Shaktipal) is a journalist with 10 years of experience in Sonbhadra, known for his ground-level reporting and strong focus on local public issues.
















