Sonbhadra News: जंगल में मिट्टी निकालने गई पांच महिलाएं मिट्टी का टीला धंसने से दबी, तीन की मौत, दो सुरक्षित

सोनभद्र :जिला के म्योरपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। किरवानी गांव के जंगल में सफेद मिट्टी निकालने के दौरान अचानक मिट्टी का बड़ा टीला भरभराकर गिर पड़ा, जिससे वहां खोदाई कर रही पांच महिलाएं और एक बच्चा मलबे में दब गए। हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई है, जबकि दो महिलाएं और एक बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है । घायलो को इलाज के लिए म्योरपुर सीएचसी पहुंचाया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। बता दें कि आदिवासी ग्रामीण इलाकों में घरों की पुताई और अन्य उपयोग के लिए सफेद मिट्टी की मांग रहती है। इसी सिलसिले में किरवानी गांव और आसपास के क्षेत्र से कुछ महिलाएं और बच्चे जंगल में मिट्टी लेने पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मिट्टी निकालने के दौरान लोगों ने टीले के अंदर तक सुरंगनुमा खुदाई कर दी थी। इसी बीच अचानक ऊपर का हिस्सा ढह गया और अंदर मौजूद महिलाएं मलबे में दब गईं।

— टीला ढहते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। साथ गए लोगों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और तत्काल हाथों से मलबा हटाकर लोगों को निकालने का प्रयास शुरू किया। स्थानीय ग्रामीणों ने दो महिलाओं और एक बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी, सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। जेसीबी मशीन की मदद से घंटों चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद मलबे से तीन महिलाओं को बाहर निकाला गया। उन्हें तत्काल म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया

मृतकों की पहचान हादसे :में जान गंवाने वाली महिलाओं की पहचान सदिकुनिषा 35 निवासी बडहोर, थाना बभनी; अमीषा खातून 35 निवासी किरवानी; और सीता 30 निवासी किरवानी के रूप में हुई है।

अभिषेक वर्मा ( एसपी सोनभद्र )

हादसे की सूचना के बाद प्रशासन ने पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि टीले के अंदर गहराई तक की गई खुदाई के कारण मिट्टी कमजोर हो गई थी, जिससे यह हादसा हुआ। ग्रामीण क्षेत्रों में असुरक्षित तरीके से मिट्टी खनन की यह घटना एक बार फिर प्रशासन और स्थानीय लोगों के लिए चेतावनी बनकर सामने आई है। फिलहाल घटनास्थल पर सुरक्षा के मद्देनजर निगरानी बढ़ा दी गई है और राहत कार्य पूरा होने तक प्रशासन की टीम मौके पर तैनात है।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On