डाला (अनिल कुमार अग्रहरि)- कोटा ग्राम पंचायत के कोटा खास चौराहे पर भारत रत्न, जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती बड़े ही श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस कार्यक्रम की अगुवाई युवा नेता दीपू विजय शर्मा के द्वारा किया।
वहीं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कोटा ग्राम प्रधान प्रहलाद चेरो ने कोटा चौराहे का नाम ‘कर्पूरी चौक’ रखे जाने की घोषणा की गई। इस दौरान उन्होंने विधिवत रूप से नेम बोर्ड का अनावरण किया।

इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रहलाद चेरो ने अपने बयान में कहा कि “जननायक कर्पूरी ठाकुर ने जीवन भर सामाजिक न्याय और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए संघर्ष किया। उनके नाम पर चौराहे का नामकरण करना हम सभी के लिए गर्व की बात है।”
वहीं संजय कुमार अकेला ने कहा कि “कर्पूरी ठाकुर सच्चे अर्थों में जननायक थे। उन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया। उनके विचार आज भी हमें मार्गदर्शन देते हैं।”
इस दौरान कार्यक्रम गोविन्द शर्मा, आतिश चंद्रवंशी, कृष्णा शर्मा, कन्हैया कनौजिया, शम्भू यादव, रमेश उपाध्याय, अखिलेश शर्मा, हेमंत, सिकंदर, लवकुश, अमन बड़ी संख्या में ग्रामीण, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।
Mukesh (aka Shaktipal) is a journalist with 10 years of experience in Sonbhadra, known for his ground-level reporting and strong focus on local public issues.

















