डॉo जगदीश सिंह पटेल चेयरमैन जिo सo बैंक मिर्जापुर , जिला सहकारी बैंक लिमिटेड मिर्जापुर शाखा दुद्धी आदि का भव्य कायाकल्प उदघाटन
( जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी ब्यूरो) सोनभद्र जिला सहकारी बैंक लिo मिर्जापुर शाखा दुद्धी का लंबे अर्से से उपेक्षित भवन का सोमवार को भव्य अत्यधुनिक कायाकल्प /उदघाटन में पहुंचे मुख्य अतिथि जिला सहकारिता बैंक लिमिटेड मिर्जापुर के सभापति /चेयरमैन डॉo जगदीश सिंह पटेल ने जीर्णोद्धार बैंक का फीता काटकर उद्घाटन उपरान्त समारोह में अपने उद्बोधन में कहा कि सबसे न्यूनतम दर 3% ब्याज पर अन्नदाता किसानों को लोन सरकार आत्मनिर्भर कृषि, दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में बनने के लिए उपलब्ध करा रही है जो अन्य कोई बैंक ऐसा लोन प्रदान नहीं करता. आज भारत दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में विश्व में पहला स्थान है जिसकी देन अन्नदाता किसान है। जब से जिला सहकारिता विभाग का कमान अमित शाह गृह मंत्री ने संभाला हैं पहली बार भारत ने विश्व के 100 देश का प्रतिनिधित्व अर्थसम्मिट कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गुजरात के गांधीनगर में किया गया जो अभूतपूर्व व ऐतिहासिक रहा।

अब खाद यूरिया के लिए किसानों को परेशान नहीं होना पड़ेगा 15 अंकों की आईडी जेनरेट अन्नदाता किसानों का उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के पहल पर ₹5 शुल्क पर पासबुक मुहैया कराया जा रहा। जमीन के हिसाब से किसानों कों अब आसानी से यूरिया खाद उपलब्ध होगा। उत्तर प्रदेश में जिला सहकारी बैंक दुद्धी का कार्य सराहनीय जबकि जनपद सोनभद्र उत्तर प्रदेश में 7वां स्थान सहकारिता बैक के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य को लेकर बन गया हैं। महाराष्ट्र गुजरात की तरह उत्तर प्रदेश भी मजबूती से सहकारिता के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा और किसने की स्थिति दिन प्रतिदिन बदल रही है। पूर्व की सपा की सरकारों ने सहकारिता बैंकों को जमकर लूटा और खोखला बना दिया था। क्षेत्र पंचायत सदस्य के सहकारी केन्द्रो के विस्तार पर अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार का प्रत्येक तहसील को 10-10 केंद्र खोले जाने का लक्ष्य है जमीन की उपलब्धता होने पर पूर्ण किया जायेगा। बैंक के शाखा प्रबंधक एवं अभिषेक कुमार सिंह का कायाकल्प करने को लेकर प्रशंसा की।. जिला सहकारी उपाध्यक्ष विपुल सिंह ने कहा कि किसानो के धान खरीद में 15% की कटौती खखरी / भूसा गन्दगी के नाम पर अन्नदाता किसानो की किए जाने की जांच सूचीबद्ध कर की जाए कुछ लोग भ्रष्टाचार से बाज नहीं आ रहे जिसे ठीक करना जरूरी है। उप जिलाधिकारी दुद्धी निखिल यादव ने सहकारी बैंक के लगन निष्ठा पूर्वक कायाकल्प को लेकर शाखा प्रबंधक एवं ठेकेदार अभिषेक सिंह को बधाई ज्ञापित किया। सहकारी बैंक के संचालक अवधेश सिंह पटेल, बलदेव सिंह,अलोपी चन्द्र, शाखा संचालक संतोष कुमार सिंह ने उद्बोधन में कहा कि अन्नदाता किसान की हालत देनी थी जिसमें अभूतपूर्व बदलाव हुआ जो आगे भी होगा। किसान / आन्नदाताओं के सुगमता के लिए केन्द्रो का जीर्णोद्धार सराहनीय पहल सभापति /अध्यक्ष का हैं। सहकारिता के प्रमुख रामेश्वर राय ने कहा कि हमारे दुद्धी व म्योरपुर आदि ब्रांच का आधुनिकीकरण से कर में ग आएगी साथ हीं यूरिया / खाद का रेंक बिल्ली की तरह दुद्धी में पर्याप्त भंडारण हो जिससे किसानों को यूरिया खाद की किल्ल्त से जूझना ना पड़े। जिला पंचायत सदस्य जुबेर आलम ने धान क्रय किसानों का किए जाने में 15% खखरी के नाम पर लूट धान क्रय केंद्र संचालक मीलों के नाम पर किए जानें का पश्न सभापति के समक्ष उठाया जिसपर उपाध्यक्ष विपुल सिंह जिला सहकारी बैंक लिमिटेड मिर्जापुर ने जांच कर ऐसे भ्रष्ट लोगों पर कार्यवाही की मांग की। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत दुद्धी अध्यक्ष कमलेश मोहन द्वारा किया गया। साथ हीं नगर के विकास पर प्रकाश डाला व आगंतुक अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया. संचालन एडीसीओ अजय कुमार द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथियों आदि का अंगवस्त्रम, माल्यार्पण एवं बैज अलंकरण कर स्वागत आयोजक बैंक शाखा परिवार द्वारा किया गया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक शाह पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह भाजपा मीडिया जिला सहसंयोजक जितेन्द्र चन्द्रवंशी,मनीष जायसवाल, विंध्यवासिनी प्रसाद,भोला अग्रहरि, जगदीश यादव, नक़छेदीं यादव,पंकज गुप्ता,मथुरा व शाखा प्रबंधक दुद्धी मोहन सोनकर,नागेंन्द्र शर्मा जिलासहकारी बैक शाखा प्रबंधक, वरुण कुमार शाखा प्रबंधक शाहगंज, बैक शाखा नगीना यादव व बैंक के सचिव एवं अन्नदाता किसान प्रबुद्ध जन मौके पर मौजूद रहे।
Mukesh (aka Shaktipal) is a journalist with 10 years of experience in Sonbhadra, known for his ground-level reporting and strong focus on local public issues.

















