Sonbhadra News:मछली मारने के लिए धंधरौल बांध में तीन लोग डूबे, दो की मौत

सोनभद्र:पन्नूगंज थाना क्षेत्र के मझिडढ़ गांव के पास धंधरौल बांध में गुरुवार की दोपहर डूबने से दो लोगों की मौत हो गई। मछली मारने के लिए तीन लोग धंधरौल बांध में गए थे। तीसरे साथी ने दोनों के डूबने की सूचना ग्रामीणों और पुलिस को दी। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के मझिडढ़ गांव निवासी 30 वर्षीय दशमी पुत्र रामविलास, 48 वर्षीय रामराज उर्फ बच्चा पुत्र राम मूरत बिंद गुरुवार की दोपहर गांव के पास ही धंधरौल बांध में मछली मारने गए थे। उनके साथ आशीष पुत्र अर्जुन भी गया था। दोपहर लगभग साढे़ 12 बजे दशमी और रामराज बांध में मछली मारने के लिए उतरे

 

मछली मारने के चक्कर में दोनों गहरे पानी की तरफ चले गए। इसी दौरान दोनों डूबने लगे। दोनों को डूबते देख किनारे खड़ा आशीष शोर मचाने लगा। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीणों की मौके पर भीड़ जुट गई। दोनों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। जब तक लोग इकट्ठा होते दोनों गहरे पानी में डूब गए। ग्रामीणों की सूचना पर पन्नूगंज थाना प्रभारी कुमुद शेखर सिंह भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने स्थानीय गोताखोरों की मदद से डूबे दोनों लोगों को बाहर निकलवाया। जब तक दोनों को बाहर निकलवाया जाता तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। दोनों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On