(अनिल कुमार अग्रहरि)डाला सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक चोपन अखिलेश मिश्रा के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत मुखबीर की सूचना पर बग्घा नाला रेलेवे पुलिया के पास से अभियुक्त मस्तू पुत्र सफीउल्ला निवासी डाला मार्केट शीलता मन्दिर के पास उम्र करीब 36 वर्ष, राकेश चौबे पुत्र अवधेश चौबे निवासी डाला शीतला मंदिर के पास उम्र करीब 23 वर्ष के कब्जे से दो मो0 सा0 एक स्कूटी बरामद हुई अभियुक्तगणों से कड़ाई से पूछने पर बताया कि हम लोग मिलकर मोटर साईकिल की चोरी करते है कुछ दिन पहले डाला शीतला मंदिर के पास से दो अदद मो०सा० चोरी किये थे तथा स्कूटी रा0गंज से अस्पताल कालोनी लोढ़ी से चोरी किये थे को गिरफ्तारी कर विधिक कार्यवाही किया जा रहा है गिरफ्तार करने वाली पुलिस उ0नि0 घनश्याम तिवारी चौकी प्रभारी डाला थाना चोपन, हे0का0 छोटेलाल चौकी डाला थाना चोपन, राम सिंह चौकी डाला थाना चोपन, का0 गोविन्द कुमार चौकी डाला शामिल रहे।
Mukesh (aka Shaktipal) is a journalist with 10 years of experience in Sonbhadra, known for his ground-level reporting and strong focus on local public issues.

















