Sonbhadra News:रामगढ़ कस्बा और आसपास के गांवों में पागल कुत्ते ने मचाया आतंक,27 लोगों को काटा

सोनभद्र:रामगढ़ स्थानीय कस्बा सहित आसपास के कई गांवों में रविवार को एक पागल कुत्ते ने जमकर आतंक मचाते हुए 27 लोगों को काटकर घायल कर दिया। घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। सभी घायलों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तियरा में कराया गया, जहां चिकित्सकों ने एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाकर उन्हें आवश्यक सलाह दी। उधर ग्रामीणों ने पागल कुत्ते को घेरकर मार डाला।पागल कुत्ते ने सुबह करीब नौ बजे रामगढ़ कस्बा के काशीपुरा, कसारी,खौफ से परेशान होकर ग्रामीणों ने कुत्ते को दौड़ाकर मार डाला,कोरियांव समेत अन्य गांवों में लोगों पर हमला करना शुरू कर दिया। कुत्ते के हमले में दिलराज (60), राम आशीष (65), बुल्लू (40), प्रदीप (46), इंद्रपाल (70), कविता (7), प्रीति (14), नवीन (16), तारकेश्वर (68), राजाराम (60)रविकांत (18), राधिका देवी (45), चंद्रपति (55), कृष्ण कुमार (50), कमला प्रसाद (70) समेत कुल 27 लोग घायल हो गए। घटना के बाद सभी घायल तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तियरा पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने सभी को एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाया और किसी प्रकार की परेशानी होने पर दोबारा अस्पताल आने की सलाह दी। उधर, कुत्ते के बढ़ते हमलों से नाराज और भयभीत ग्रामीणों ने उसका पीछा किया और बभनियाच गांव के पास दोपहर करीब 2:30 बजे उसे घेरकर मार डाला

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On