रेणुकूट:इस कड़ाके की ठंड को देखते हुए प्रयास फाउंडेशन के तत्वावधान में सोनभद्र जनपद के सिंदूर गांव में एक वृहद कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ठंड से प्रभावित जरूरतमंद, असहाय एवं गरीब परिवारों को राहत प्रदान करना था।
इस कार्यक्रम के दौरान प्रयास फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा गांव के दिव्यांग, वृद्धजनों, महिलाओं एवं जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। कंबल पाकर ग्रामीणों के चेहरों पर खुशी और संतोष साफ दिखाई दिया। स्थानीय लोगों ने इस मानवीय पहल के लिए प्रयास फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मकरा के प्रधान राम सजीवन साहनी व कई ग्रामीणों ने बहुत सहयोग किया।
इस अवसर पर प्रयास फाउंडेशन के संस्थापक एवं समाजसेवी दिलीप कुमार दुबे ने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों की सेवा करना ही संस्था का मुख्य उद्देश्य है और भविष्य में भी इस प्रकार के जनकल्याणकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे। वही संस्था की तरफ से सीताराम महतो ने भी स्वास्थ्य व सुरक्षा सम्बंधित जानकारी दी। इस कार्यक्रम में प्रयास फाउंडेशन के आनंद सिंह, वंदना दुबे, रानी सिंह समेत अन्य सदस्यो ने लगभग 80 कम्बल और 100 बच्चों व वृद्धजनों में बिस्कुट व केला वितरित किया।इस कार्यक्रम मे संस्था के सदस्य जो जरूरत पर अपने अनमोल रक्त का दान भी करते है वही रक्तदाता आज इस कड़ाके की ठंड से बचने के लिए आर्थिक सहयोग भी किये है। यह कार्यक्रम चार चरणों मे सोनभद्र के अलग अलग गाँवो जैसे मकरा, कुँवारी, लभरी व सिंदूर में वितरित किया गया है। इस आयोजन में फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय ग्रामीणों का सराहनीय सहयोग रहा।
Mukesh (aka Shaktipal) is a journalist with 10 years of experience in Sonbhadra, known for his ground-level reporting and strong focus on local public issues.

















