June 2, 2025 2:40 PM

Menu

Sonbhadra News : अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन


— चुर्क नगर पंचायत कार्यालय में दीप प्रज्वलन, पुष्पांजलि व सम्मान समारोह आयोजित

Sonbhadra News | संवाददाता – संजय सिंह

चुर्क, सोनभद्र। चुर्क मंडल स्थित नगर पंचायत कार्यालय में शनिवार को रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अहिल्याबाई की तस्वीर पर दीप प्रज्वलन और पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।


मुख्य अतिथि ने रेखांकित की अहिल्याबाई की शासन-शक्ति

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जीत सिंह खरवार, राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त व भाजपा उपाध्यक्ष, अनुसूचित जनजाति आयोग, उत्तर प्रदेश के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर मराठा समाज की महान शासिका थीं, जिन्होंने धर्म, नीति, न्याय और जनकल्याण को अपने शासन की आधारशिला बनाया। उन्होंने बताया कि अहिल्याबाई के पिता मानकोजी शिंदे एक साधारण किसान थे, लेकिन उन्होंने अपनी बेटी को उत्कृष्ट शिक्षा और संस्कार दिए।


धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों की पुनर्स्थापना

मुख्य अतिथि ने बताया कि अहिल्याबाई ने काशी विश्वनाथ मंदिर, सोमनाथ मंदिर, कालेश्वर मंदिर सहित कई महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों का जीर्णोद्धार करवाया। उनका शासन 28 वर्षों तक चला और यह काल शांति, समृद्धि और सांस्कृतिक उन्नति के लिए जाना गया। उन्होंने मंदिरों को केवल पूजा स्थल नहीं, बल्कि आत्मिक शांति, नैतिक मूल्यों और सामाजिक एकता के केंद्र के रूप में देखा।


नगर पंचायत अध्यक्ष ने बताया सशक्त नारी नेतृत्व का उदाहरण

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं नगर पंचायत अध्यक्ष मीरा यादव ने अहिल्याबाई को नारी सशक्तिकरण की मिसाल बताया। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई ने अपनी राजधानी महेश्वर को एक धार्मिक केंद्र में तब्दील किया, जहां नर्मदा तट पर निरंतर धार्मिक अनुष्ठान व कीर्तन आयोजित होते रहते थे।


पत्रकार व सफाईकर्मियों को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि जीत सिंह खरवार द्वारा सफाईकर्मियों को सम्मानित किया गया। साथ ही पत्रकारिता दिवस के अवसर पर उपस्थित पत्रकारों को गमछा पहनाकर सम्मानित किया गया।


संगोष्ठी में वक्ताओं ने किए जीवन दर्शन पर विचार

कार्यक्रम में पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव ने कहा कि अहिल्याबाई का जीवन संघर्षों से भरा था, लेकिन उन्होंने सुशासन, सेवा भावना और सांस्कृतिक संवर्धन के जरिए भारत की गरिमा को ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उनका जीवन सामाजिक न्याय और नेतृत्व क्षमता का जीवंत उदाहरण है।


आयोजन में गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति

कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री सुभाष पाठक ने किया। इस अवसर पर जयराम वर्मा, अरुण सिंह, संजय सिंह, धनंजय दुबे, गौरव सिंह, दीपचंद महतो, सभासद हिमांशु खत्री, अजय सिंह, सूरज चंद्रवंशी, उषा देवी, रूपेश कुमार, पूनम देवी, विशाल सिंह, पार्वती देवी, अशफाक कुरैशी, आरती देवी समेत बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

 

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On