April 30, 2025 12:24 AM

Menu

Sonbhadra News : आर्टिका वाहन की ट्रैक्टर से भिड़ंत में दो की दर्दनाक मौत, एक घायल

Sonbhadra News | वेदव्यास सिंह मौर्य, सोनप्रभात
 

पन्नूगंज, सोनभद्र : जिले के पन्नूगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत तियरा अस्पताल के सामने सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात करीब एक बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। रामगढ़ की ओर से आ रही एक अनियंत्रित आर्टिका वाहन सामने चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से टकरा गई।

मौके पर ही दो की मौत, एक घायल

हादसे में आर्टिका चला रहे दीपक (पुत्र राम बिलास, निवासी चरकोनवां, थाना पन्नूगंज) और साथ बैठे दीपक (पुत्र इंद्र बहादुर सिंह, निवासी कैंथी, थाना रॉबर्ट्सगंज) की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन की पिछली सीट पर बैठे प्रदीप (पुत्र इंद्र बहादुर सिंह, निवासी कैंथी) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

ट्रैक्टर में था अनाज, चतरा की ओर जा रहा था

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर ट्रॉली में अनाज लदा हुआ था और वह चतरा की ओर जा रहा था। तभी अचानक तेज गति से आई आर्टिका ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वाहन के परखच्चे उड़ गए और अंदर बैठे लोग बुरी तरह जख्मी हो गए।

जिला अस्पताल में शव रखे गए, घायल का उपचार जारी

पुलिस द्वारा शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। वहीं घायल प्रदीप का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। इस दुर्घटना से मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया है।

जांच में जुटी पुलिस, क्षेत्र में शोक की लहर

पुलिस ने दुर्घटनास्थल से दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से दुर्घटना-प्रवण क्षेत्रों में रफ्तार नियंत्रण और सुरक्षा इंतज़ाम मजबूत करने की मांग की है।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On