July 1, 2025 3:33 PM

Menu

Sonbhadra News: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने शहीद दिवस पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर 5 व्यापारियों को किया अंगवस्त्रम से सम्मान

Sonbhadra News | जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी ब्यूरो चीफ सोनभद्र

दुद्धी, सोनभद्र। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के तत्वाधान में 14 व्यापारी शहीदो स्वर्गीय हरिश्चंद्र अग्रवाल, हरिशंकर अग्रवाल, नित्यानंद कौशिक,अशोक कुमार खंडेवाल, शिव सिंह लोकेश कुमार,मुन्नी मियां, अशोक राय,कमल जैन,रमेश बिंदल,अजय गुप्ता, अमित गुप्ता,राकेश पवार,गोपाल पोद्दार शहीदों के स्मृति में 26 मई शहीद दिवस पर श्री चरणों में दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर याद किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुनील कुमार जायसवाल ने कहा कि हमारे संस्थापक व्यापारियों ने व्यापारी हित के लिए पुलिस की लाठी खाकर अपने प्राणों की आहुति देकर तत्कालीन सरकार में व्यापारियों के शोषण के खिलाफ आवाज बुलंद की। आज देश-विदेश में व्यापारियों का संगठन है जिसके माध्यम से व्यापारियों को संरक्षण प्रदान हो रहा, संस्थाओं द्वारा वस्तुओं के पैकिंग में घटतौली पर चिंता व्यक्त कर संगठन को मुखर होने की बात कही, विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत पर अध्यक्ष राजकुमार अग्रहरि ने कहा कि विषम परिस्थिति में संगठन द्वारा किए जा रहे कार्य सराहनी है  हमें संगठनों के बैठक में हिस्सा लेना चाहिए और शोषण के खिलाफ मिलकर आवाज बुलंद करनी चाहिए। विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला मंत्री पिछड़ा प्रकोष्ठ अनिल कुमार हलवाई ने कहा कि हमारे व्यापारी हाड़तोड़ मेहनत कर समाज एवं राष्ट्र के निर्माण में योगदान दे रहे हैं हमें संगठित होकर कार्य करना चाहिए।

विशिष्ट अतिथि राम कुमार मौर्य ने कहा कि संगठन के प्रति सदा सहयोग रहेगा और मिलकर काम करूंगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष अमरनाथ द्वारा किया गया। इस अवसर पर संगठन के निर्देश के अनुपालन में पांच व्यापारियों हरिकिशन , कमलेश कुशवाहा अभिषेक मसीह, गोपाल सोनी अरविंद कुमार का अंग वस्त्रम माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। संचालन उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल मीडिया प्रभारी जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि विशिष्ट आदि का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।इस मौके पर महामंत्री जसवंत मौर्य, उपाध्यक्ष निरंजन कुमार गुप्ता सभासद, वीरेंद्र कुमार अग्रहरी,अपना दल एस विधानसभा प्रभारी निरंजन जायसवाल, रूपेश कुमार जौहरी,गोपाल सोनी,अनूप कुमार गुप्ता,अभिषेक मसीह, कृष्ण कुमार रवानी, श्रवण  जायसवाल, संजय जायसवाल, अंकेश कुमार आदि दर्जनों व्यापारी मौके पर मौजूद रहे।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On