August 3, 2025 2:52 AM

Menu

Sonbhadra News : गुरमुरा रेलवे स्टेशन के पास फोर ग्रेड रेलवे कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला, क्षेत्र में सनसनी

Sonbhadra News| Sonprabhat | Anil Kumar Agrahari

सोनभद्र (चोपन): चोपन थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुरमुरा रेलवे स्टेशन के पास जंगल में शनिवार को एक फोर ग्रेड रेलवे कर्मी का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अर्जुन कुमार (38 वर्ष), पुत्र शंकर शाव, निवासी गुरमुरा रेलवे कॉलोनी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

घटना का विवरण

मृतक अर्जुन कुमार शनिवार सुबह अपनी ड्यूटी पर जाने से पहले टहलने के लिए निकले थे। जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटे, तो उनकी पत्नी प्रबिला देवी और आसपास के लोगों ने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान पता चला कि रेलवे स्टेशन के पास जंगल में जामुन के पेड़ से उनका शव नायलॉन की रस्सी के सहारे लटका हुआ है।

परिजनों ने तत्काल शव को नीचे उतारा और एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चोपन ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस जांच और विधिक प्रक्रिया

घटना की सूचना मिलते ही चोपन पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मर्चरी हाउस भेज दिया। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और विभिन्न पहलुओं पर विचार कर रही है।

परिजनों की स्थिति और दुखद माहौल

मृतक की पत्नी प्रबिला देवी ने बताया कि उनके पति की सुबह 9 बजे से 5 बजे तक की ड्यूटी थी। घर से निकलते समय उन्होंने कहा कि वह थोड़ा टहलकर आते हैं, लेकिन वापस नहीं लौटे। जब तक उन्हें ढूंढा गया, तब तक यह दुखद घटना हो चुकी थी।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अर्जुन कुमार अपने पीछे पत्नी प्रबिला देवी और तीन बच्चों—बेटी प्रिया कुमारी तथा दो बेटे अभिनंदन कुमार और प्रतिक कुमार को छोड़ गए हैं। परिवार के सामने अब भविष्य को लेकर गंभीर संकट खड़ा हो गया है।

स्थानीय प्रशासन और रेलवे विभाग से अपील

इस दुखद घटना से रेलवे कर्मचारियों और स्थानीय लोगों में शोक की लहर है। परिजनों ने प्रशासन और रेलवे विभाग से मदद की गुहार लगाई है ताकि मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता मिल सके।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On