May 31, 2025 12:24 PM

Menu

Sonbhadra News: गैर-इरादतन हत्या के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई में सफलता

• पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाया जा रहा था विशेष अभियान

Sonbhadra News | संवाददाता – संजय सिंह

चुर्क/सोनभद्र। जनपद सोनभद्र में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक श्री अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में बड़ी सफलता हासिल हुई है। अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण/नेतृत्व में रॉबर्ट्सगंज थाना पुलिस ने गैर-इरादतन हत्या (BNS धारा 105, 115(2), 352, 351(2)) से संबंधित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।


मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

गुरुवार को मुखबिर खास की सूचना पर रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए मु0अ0सं0 529/2025 से संबंधित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान निम्नानुसार है:

  • रामसुभग उर्फ पिन्टू पुत्र रामदुलारे, निवासी रौप, थाना रॉबर्ट्सगंज, उम्र लगभग 46 वर्ष
  • पवन उर्फ समर पुत्र रामसुभग उर्फ पिन्टू, निवासी रौप, थाना रॉबर्ट्सगंज, उम्र लगभग 19 वर्ष
  • हिरावती देवी पत्नी रामसुभग उर्फ पिन्टू, निवासी रौप, थाना रॉबर्ट्सगंज, उम्र लगभग 42 वर्ष

तीनों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही के उपरांत माननीय न्यायालय भेजा गया।


पुलिस टीम की सक्रियता से मिली सफलता

इस गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में शामिल अधिकारी निम्नलिखित रहे:

  • उप निरीक्षक विनोद कुमार, थाना रॉबर्ट्सगंज
  • हेड कांस्टेबल अमरजीत यादव, थाना रॉबर्ट्सगंज
  • महिला कांस्टेबल अनीता, थाना रॉबर्ट्सगंज

इनकी तत्परता व समन्वित प्रयासों से इस महत्वपूर्ण गिरफ्तारी को अंजाम दिया गया।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On