July 22, 2025 3:45 AM

Menu

Sonbhadra News : ग्राम प्रधान पर सरकारी धन के गबन का आरोप, लाखों की हेराफेरी का मामला उजागर

Sonbhadra News | Sonprabhat |Anil Kumar Agrahari

डाला/सोनभद्र: ग्रामीण विकास की राह तकते क्षेत्रवासियों के लिए एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। विकास खंड म्योरपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बेल्हथि में वर्तमान ग्राम प्रधान संगीत देवी पर सरकारी धन के गबन का गंभीर आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि ग्राम प्रधान ने सचिव की मिलीभगत से अपने परिजनों के बैंक खातों में लाखों रुपये का हसत्तान्तरित किया है।

ग्राम विकास की जगह बंदरबांट में लिप्त प्रधान ग्रामीणों के अनुसार, पंचायत में विकास कार्य ठप पड़े हैं। कहीं सड़कों की दुर्दशा बनी हुई है, तो कहीं पेयजल संकट गहराया हुआ है। बावजूद इसके, सरकारी धन का सही उपयोग न होकर प्रधान और उनके परिवार के खाते में पहुंच रहा है। मजदूरी भुगतान के नाम पर पंचायत से कई लाख रुपये निकाले गए हैं।

चार वित्तीय वर्षों में लाखों रुपये का गबन सूत्रों के अनुसार, सत्र 2021-22, 2022-23, 2023-24 और 2024-25 के दौरान सरकारी फंड का जमकर दुरुपयोग हुआ। मजदूरी और विकास कार्यों के नाम पर करोड़ों रुपये स्वीकृत हुए, लेकिन इनका सही इस्तेमाल न होकर ग्राम प्रधान और उनके परिवार के सदस्यों के खाते में जमा कर लिया गया। यह सरकारी नियमों का खुला उल्लंघन है और भ्रष्टाचार को उजागर करता है।

जांच और कार्रवाई की मांग इस घोटाले के प्रकाश में आने के बाद ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस संदर्भ में सहायक विकास अधिकारी अजय सिंह ने कहा, “मामले की जानकारी नहीं है, लेकिन हम इसकी जांच कराएंगे।”

अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस भ्रष्टाचार के खिलाफ क्या कदम उठाता है और ग्रामीणों को उनका हक मिल पाता है या नहीं।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On