April 30, 2025 12:45 AM

Menu

Sonbhadra News : जम्मू कश्मीर पहलगाम में 26 पर्यटकों पर आतंकवादियों द्वारा हत्या के विरोध में भाजयुमो ने दुद्धी में पुतला फूंका

Sonbhadra News | जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी ब्यूरो चीफ सोनभद्र

दुद्धी, सोनभद्र : दुद्धी तहसील तिराहे पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अजय कुमार चन्द्रवंशी के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को 26 पर्यटकों के ऊपर आतंकवादियों द्वारा अंधाधुंध फायरिंग कर हत्या के विरोध में आतंकवाद का पुतला फूंका गया। भाजपा जिला मंत्री दिलीप पांडेय, जिला सहकारिता प्रकोष्ठ संयोजक रामेश्वर प्रसाद राय ने कहा कि आतंकवादियों की कायराना हरकत से देश में आक्रोश चरम पर है हिंदू सम्प्रदाय के व्यक्तियों की पूछ कर गोली मारे जाने से यह कहना कि आतंकवाद का कोई मजहब नहीं होता यह भ्रामक व तथ्यविहीन हैं।

संकट की घड़ी में अमेरिका, रूस, इसराइल, यूक्रेन संयुक्त अरब अमीरात, संयुक्त राष्ट्र संघ सहित सभी राजनीतिक पार्टियों सभी जाति धर्म संप्रदाय के लोग एकता का परिचय देते हुए देश प्रदेश के कोने कोने में धरना प्रदर्शन शोक सभा एवं आतंकवाद का पुतला फूंक रहे हैं । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विदेश यात्रा रद्द कर संकट की घड़ी में कई कार्यक्रम रद्द कर स्वदेश वापस लौट आए इससे उनके राष्ट्र के प्रति अगाध प्रेम परिलक्षित होता है। एक अरब 40 करोड़ का पूरा देश संकट की घड़ी में प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री व भारत की सेवा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।

हाथों में आतंकवाद मुर्दाबाद की तख्ती लिए नगर पंचायत दुद्धी चेयरमैन कमलेश मोहन, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रमुख रविंद्र जायसवाल, जिला समरसता प्रमुख अरुणोदय जौहरी एडवोकेट,भाजपा पदाधिकारीयों भाजपा मंडल पूर्व अध्यक्ष मनोज सिंह, नगर पंचायत स्वच्छता मिशन ब्रांड एंबेसडर जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी, जय बजरंग अखाड़ा समिति पर अध्यक्ष कन्हैयालाल अग्रहरि, अपना दल एस के विधानसभा अध्यक्ष निरंजन जायसवाल भाजपा मंडल महामंत्री मनीष कुमार जायसवाल, विकास कुमार मद्धेशिया मंडल उपाध्यक्ष, आईटी सेल पियूष कसेरा, विश्व हिंदू परिषद संदीप कुमार गुप्ता,सोनू जायसवाल,पीयूष अग्रहरि एडवोकेट, पीसी गुप्ता एडवोकेट, दिनेश कुमार आढती, अजीत सिंह,पवन सिंह, सुरेश कुमार अग्रहरी, दिनेश कुमार अग्रहरी, उमेश कुमार गुप्ता एडवोकेट, धीरज कुमार जायसवाल सभासद, बूथ अध्यक्ष राजन अग्रहरी आदि सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता व व्यापार मंडल एवं नगर के प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On