April 19, 2025 1:56 AM

Menu

Sonbhadra News : जामपानी में हैंडपंप उखाड़े जाने के मामले में राज्य मंत्री ने लिया संज्ञान


पीड़ित से की बातचीत, एडीओ ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन

Sonbhadra News | बाबू लाल शर्मा |

म्योरपुर, सोनभद्र । म्योरपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत जामपानी में पनिकानी बस्ती के पास लगे हैंडपंप को उखाड़े जाने का मामला अब गंभीर होता जा रहा है। इस मुद्दे पर राज्य मंत्री एवं उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति, जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार ने गांव पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और तत्काल अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की।

हैंडपंप उखाड़े जाने से नाराज हैं ग्रामीण
ग्रामीणों ने बताया कि नव निर्वाचित ग्राम प्रधान के पति द्वारा बस्ती के पीछे स्थित हैंडपंप को उखाड़वा दिया गया, जिससे गांव में जल संकट गहरा गया। लोग काफी दूर से पानी लाने को मजबूर हैं। शुक्रवार को एक दिन के लिए टैंकर से जल आपूर्ति की गई, लेकिन यह अस्थायी समाधान है।

पीड़िता दशमतिया से मुलाकात, मिला आश्वासन
मंत्री जीत सिंह खरवार ने मौके पर पहुंचकर पीड़िता दशमतिया से बातचीत की और मामले का शीघ्र समाधान कराने का भरोसा दिया। उन्होंने फोन पर सहायक विकास अधिकारी पंचायत से संपर्क कर जानकारी ली।

हैंडपंप जल्द लगाए जाने का भरोसा – एडीओ पंचायत
इस संबंध में जब एडीओ पंचायत अजय सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि गांव में पानी की समस्या लंबे समय से है। लगभग डेढ़ साल पूर्व ही पूर्व प्रधान द्वारा पुराने हैंडपंप से 50 मीटर दूर एक नया रिबोर कराया गया था। अब उखाड़े गए हैंडपंप के बोर की जांच के लिए जेई (जूनियर इंजीनियर) और एमआई (मैकेनिकल इंजीनियर) को भेजा गया है। अगर बोर सही पाया गया, तो उसमें पुनः हैंडपंप लगवा दिया जाएगा।

“हैंडपंप अनुपयोगी है” वाले बयान पर भड़कीं जिला पंचायत सदस्य
मौके पर मौजूद जिला पंचायत सदस्य सुषमा सिंह ने उस बयान पर नाराजगी जताई जिसमें कहा गया था कि उखाड़ा गया हैंडपंप अनुपयोगी था। उन्होंने कहा कि ग्रामीण वर्षों से उसी हैंडपंप से पानी भरते थे और अब अचानक उसे अनुपयोगी बताना उचित नहीं।

स्थानीय नेतृत्व भी रहा मौजूद
इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष म्योरपुर मोहर लाल खरवार समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में मांग की कि हैंडपंप को तत्काल पुनः लगाया जाए, ताकि जल संकट से राहत मिल सके।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On