March 12, 2025 11:02 AM

Menu

Sonbhadra News : जिले में 250 कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल का स्थानांतरण, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Sonbhadra News | Sonprabhat | वेदव्यास सिंह मौर्य 

सोनभद्र: जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात 250 कांस्टेबल और हेड कांस्टेबलों का स्थानांतरण कर दिया गया है। इस निर्णय से पूरे पुलिस विभाग में हलचल मच गई है।

सूत्रों के अनुसार, यह स्थानांतरण पुलिस बल की कार्यक्षमता को बढ़ाने और निष्पक्ष कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि जिले में निष्पक्ष एवं पारदर्शी पुलिसिंग सुनिश्चित करने के लिए समय-समय पर स्थानांतरण आवश्यक होते हैं।

स्थानांतरित किए गए पुलिसकर्मियों की सूची उपलब्ध कराई गई है, जिसमें संबंधित अधिकारियों को नए तैनाती स्थल पर जल्द से जल्द रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। इस बदलाव के बाद पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली में किस प्रकार का प्रभाव देखने को मिलेगा, यह आने वाले दिनों में स्पष्ट होगा।

यह भी पढ़ें : एबीएसए का तुगलकी फरमान,  परिषदीय विद्यालयों में अराजकता की नई इबारत

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On